नोटबंदी के 5 साल: TMC सांसद ने शेयर किए ममता के 5 ट्वीट, जानिए क्या था उन ट्वीट में
नई दिल्ली, नवंबर 08। नोटबंदी की पांचवी सालगिरह पर विपक्षी पार्टियां केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दरअसल, टीएमसी सांसद ने कहा है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में नोटबंदी का ऐलान किया था तो उस वक्त सिर्फ ममता बनर्जी ही ऐसी नेता थी, जिन्होंने इस ऐलान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी थी और इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी।

Recommended Video
डेरेक ओ ब्रायन ने शेयर किए ममता बनर्जी के पांचों ट्वीट
डेरेक ओ ब्रायन ने अपने ट्वीट में कहा है, "जब 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान हुआ था तो सिर्फ ममता बनर्जी ही थी, जिन्होंने इस फैसले से होने वाले नुकसान को समझा था। उन्होंने इस फैसले को बेरहम बताते हुए उस दिन पांच ट्वीट किए थे। डेरेक ने अपने ट्वीट में ममता बनर्जी के उन पांचों ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जो उन्होंने नोटबंदी की घोषणा के तुरंत बाद ही किए थे।
क्या कहा था ममता ने पांच ट्वीट में?
- आपको बा दें कि डेरेक ओ ब्रायन ने ममता बनर्जी के जो ट्वीट शेयर किए हैं, उनमें सबसे पहले ट्वीट में कहा गया था, "इस कठोर फैसले को वापस लें।"
- ममता ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा था कि प्रधानमंत्री ने यह निर्णय "उनकी विफलता को दूर करने" के लिए लिया है, जो कि किसी नाटक से कम नहीं है, क्योंकि वह चुनावों के दौरान किए गए वादे के अनुसार, विदेशों से काला धन वापस नहीं ला सके, इसलिए ये फैसला लिया है।
- ममता बनर्जी ने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि इस फैसले से 'वित्तीय अराजकता' फैलेगी और देश के आम लोगों जैसे दिहाड़ी मजदूरों, छोटे व्यापारियों और आम लोगों के लिए चिंता का सबक बनेगी, "जबकि मैं काले धन, भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ हूं, बहुत चिंतित हूं कि वो कैसे अपनी जरूरत की चीजें खरीदेंगे।
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से पूछे पांच सवाल
नोटबंदी के पांच साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि अगर नोटबंदी सफल थी तो
भ्रष्टाचार खत्म क्यों नहीं हुआ?
कालाधन वापस क्यों नहीं आया?
अर्थव्यवस्था कैशलेस क्यों नहीं हुई?
आतंकवाद पर चोट क्यों नहीं हुई?
महंगाई पर अंकुश क्यों नहीं लगा?












Click it and Unblock the Notifications