पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नाम पर स्मारक स्थल बनाने की मांग, कांग्रेस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस नेताओं के साथ भारत के कई दिग्गज नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत देश के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के समाधि स्थल को स्मारक स्थल घोषित करने की मांग की है। इसको लेकर कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में केंद्र से अपनी मांग को लेकर एक पत्र शेयर किया है, जिसमें इस बात की जिक्र है कि पीएम मोदी से पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन के सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने को अनुमति देने की मांग की गई है, जहां राष्ट्रीय स्मारक बनाया जा सके।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन के सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। डॉ. सिंह के निधन पर शोक की लहर है। उनका 92 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में इलाज के दौरान गुरुवार को रात 9.51 बजे अंतिम सांस ली। इस बीच कांग्रेस जिस स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, वहां राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की जगह की उपलब्धता हो।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से फोन पर बात की और पत्र लिखकर डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का अनुरोध किया, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।"












Click it and Unblock the Notifications