G-20 शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली के भिखारियों की हुई मौज, जानें कैसे?
जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 summit) की मेजबानी इस साल भारत कर रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को आयोजित जी 20 समिट को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई है। जी20 सम्मेलन के चलते दिल्ली में 8 से 10 सितंबर यानी पूरे तीन दिन तक कई पाबंदियां लगाई गई हैं। इन पाबंदियों से जहां दिल्ली वासियों को थोड़ी असुविधा उठानी पड़ सकती हैं वहीं दिल्ली के भिखारियों और किन्नरों की मौज हो गई है। आइए जानते हैं कैसे?

बता दें तीन दिनों तक दिल्ली के यातायात गतिविधियों पर प्रतिबंध के साथ किन्नर और भिखारियों के मूवमेंट पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के रेड लाइट और चौराहों पर किन्नर, भिखारी और शराबी नजर नहीं आएंगे।
Recommended Video
भिखारी नजर आए तो...
दिल्ली के कनॉट प्लेस, जनपथ, केजी रोड, बंगला साहिब गुरुद्वारा समेत अन्य इलाकों से दिल्ली पुलिस ने हटाना शुरू कर दिया है। इसके अलावा दिल्ली के प्रमुख निजामुद्दी और अन्य स्टेशनों पर भी भिखारी हटाए जा रहे हैं।अजमेरी गेट समेत अन्य इलाकों में जो भी भिखारी नजर आएंगे उन्हें आश्रय गृह में पुलिस छोड़कर आएगी।
दिल्ली के भिखारियों और नसेड़ी लोगों की हुई मौज
अब ये सवाल होता है कि किन्नर और भिखरियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो ये कहां रहेंगे और कहां रहेंगे? इस सवाल का जवाब दिल्ली पुलिस ने मीडिया को प्रेस ब्रीफिंग में दिया है। दिल्ली पुलिस किन्नरों, भिखारियों, नशेड़ी और पटरी पर सोने वाले लोगों को मैनेज करने के लिए एक चार सदस्सीय समिति गठित की है। जो इन लोगों को रोहिणी, गीता कॉलोन, द्वारका सेक्टर 3 के बाहरी क्षेत्रों ट्रांसफर करेंगे। दिल्ली पुलिस अगले कुछ दिनों तक इनके सोने और खाने का इंतजाम करेगी।
जानें क्यों पुलिस को क्यों सता रही इन भीखारियों की चिंता
गौरतलब है कि दिल्ली के सभी ऑलीशान होटल नई दिल्ली के क्षेत्र में हैं और वहां पर विदेशी दूतावास भी हैं। जी 20 समिट के दौरान इन इलाकों में विदेशी प्रतिनिधि आएंगे। इसलिए दिल्ली पुलिस इन क्षेत्रों को भिखारियों और किन्नरों से मुक्त करने का अभियान छेड़ रखी है।
नगरपालिका ने शुरू की है ये कवायद
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने लुटिंयस क्षेत्र में रहने वाले करीब 20000 भिखारियों और बेघरों की पहचान की है और उनके पुर्नवास के लिए अभियान भी शुरू किया है। यानी जी-20 की बदौलत दिल्ली के भीखारियों की मौज हो गई है अगले कुछ दिनों तक वो दिल्ली पुलिस के मेहमान बनकर वो मौज करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications