घने कोहरे की चपेट में दिल्ली, 32 ट्रेनें लेट, पंजाब-हरियाणा में हल्की बारिश

दिल्ली में शीत लहर के कारण दिन के समय भी कंपकपी बनी रहेेगी ऐसा मौसम विभाग का कहना है।

नई दिल्ली। कोहरे और शीतलहर के प्रकोप के चलते इस समय दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत ठिठुर रहा है। कोहरे की घनी चादर के कारण यातायात पर काफी प्रभाव पड़ा है, 32 ट्रेनें और कई घरेलू फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी लेट चल रही हैं, जिसके कारण यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश

तो वहीं पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है जिसके कारण तापमान में कमी आई है और ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अमृतसर और जिले के अन्य हिस्सों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई है।

17 मिलीमीटर बारिश हुई

चंडीगढ़ में 8.9 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि हवाईअड्डा क्षेत्र में 17 मिलीमीटर बारिश हुई। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले कुछ दिनों तक और डराएगी सर्दी

दिल्ली में शीत लहर के कारण दिन के समय भी कंपकपी बनी रहेेगी ऐसा मौसम विभाग का कहना है। मौसम अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम बने रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+