#DelhiFog: घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बाधित, लोग परेशान

इस समय दिल्ली से कई इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों का कााफी दिक्कत हो रही है।

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह भी कोहरे की काली चादर छाई रही जिसके कारण विमान सेवाएं बाधित हुई हैं। इस समय दिल्ली से कई इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों का कााफी दिक्कत हो रही है।

#DelhiFog 3 International flights delayed, 1 domestic flight from/to Delhi cancelled due to foggy weather

यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि सुबह हल्का कोहरा था लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।

बिहार, यूपी में सुबह साफ रही

हालांकि आज बिहार, यूपी में सुबह साफ रही,पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों तक सुबह के समय कोहरा रहेगा और दिन चढ़ते कोहरा छंट जाएगा। पछुआ हवा चलने से ठंड में इजाफा होगा।

लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट

यूपी के लखनऊ में कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने के आसार जताए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+