मां-बाप को हिल स्टेशन घुमाने के लिए करते थे गाड़ियां चोरी, ऐसे धरे गए

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गाड़ियां चोरी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, अपने पैरंट्स को हिल स्टेशन घुमाने के लिए एक के बाद एक गाड़ियां चोरी करने वाले युवकों को पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दिन में रेकी करते थे, फिर मौका मिलते ही चोरी को अंजाम देते थे। बाद में बाइक को बेच देते थे और उन पैसों से परिवार को घुमाने का प्लान बनता था।

दार्जिलिंग के टूर का प्लान बना था

दार्जिलिंग के टूर का प्लान बना था

24 साल के सुधीर और 27 साल के दिनेश का दार्जिलिंग के टूर का प्लान बना था और ये भी तय था कि यात्रा हवाई जहाज से की जाएगी। वो हमेशा की तरह अपने प्लान को कामयाब बनाने में जुटे थे। जबकि स्पेशल स्टाफ टीम को इसकी सूचना मिल चुकी थी कि जलेबी चौक, सुल्तानपुरी से मंगोलपुरी एस-ब्लॉक के बीच गाड़ी चोरी में शामिल 2 लड़के आने वाले हैं। पुलिस मौके की तलाश में बैठी थी।

सुल्तानपुरी नाले से गिरफ्तार किया गया

सुल्तानपुरी नाले से गिरफ्तार किया गया

एडिशनल डीसीपी राजेंद्र सिंह सागर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जलेबी चौक के पास उनकी टीम ने ट्रैप लगाया और दोनों को सुल्तानपुरी नाले से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी जिस बाइक पर थे, वह भी अमन विहार से चोरी की गई थी। जबकि उनकी निशानदेही पर 9 और बाइक्स मिलीं हैं।

हवाई जहाज का किराया कम पड़ गया था

हवाई जहाज का किराया कम पड़ गया था

पुलिस जांच में पाया गया कि दार्जिलिंग के टूर के लिए पैसों का इंतजाम हो गया था, लेकिन हवाई जहाज का किराए में कुछ कमी हो रही थी। इसके लिए उन दोनों ने कुछ और बाइक चोरी करने का प्लान बनाया था लेकिन इसबार किस्मत उनके नहीं, पुलिस के साथ और वो दोनों दबोचे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+