दिल्ली: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की चेतावनी जारी

नई दिल्ली। लगातार बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के चलते दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए प्रशासन ने निचली इलाकों को खाली करने को कहा है। दिल्ली सरकार ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए शनिवार शाम को इमरजेंसी मीटिंग की है। यमुना नदी शनिवार को 205 मीटर के करीब पहुंच गई है, जो रात तक और बढ़ सकती है। गुरुवार से लगातार हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जा रहा है।

दिल्ली: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की चेतावनी जारी

दिल्ली ईस्ट के एसडीएम अरुण गुप्ता ने बताया है कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी आज 205.5 मीटर तक पहुंच सकता है, ऐसे में हमने निचले इलाके में रह रहे लोगों से घर खाली करने, उन्हें यहां से हटने को कहा है। प्रशासन ने लोगों से अपने जानवरों और बच्चो को यमुना की तरफ ना आने देने को कहा है। यमुना में तैरने के लिए भी प्रशासन की ओर से मना किया गया है। गुप्ता ने बताया है कि लोगों को चेतावनी जारी की गई है, साथ ही प्रशासन की ओर से भी बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तमाम इंतजामात किए जा रहे हैं।

दिल्ली: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की चेतावनी जारी

शनिवार को हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3,11190 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। दिल्ली में यमुना पहले ही खतरे के निशान के ऊपर है। ऐसे में और ज्यादा पानी आने पर दिल्ली में यमुना के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ा का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की चेतावनी जारी

दिल्ली सरकार ने अलर्ट जारी कर निचले इलाकों के लोगों के घरों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां का जायजा लिया है।

दिल्ली: लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बाढ़ की चेतावनी जारी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+