महिला संबंध विवाद: कुमार विश्वास की आज महिला आयोग में पेशी, पीड़ित ने मांगी सुरक्षा

नई दिल्ली। कुमार विश्वास से अवैध संबंधों की खबरों का खंडन करने की मांग कर रही महिला ने अब दिल्ली पुलिस से सुरक्षा की मांग की है, उसने मीडिया से कहा कि रविवार रात को ही कुमार विश्वास के बेहद करीबी जिसका नाम शैल है, उसका फोन आया था और उसने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर मैं चुप नहीं हुई और बातों के खत्म नहीं किया तो मेरा हाल भी संतोष कोली जैसा होगा।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से सीमापुरी से पार्टी की उम्मीदवार संतोष कोली की साल 2013 में एक संदिग्ध सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी (आप) की एक महिला कार्यकर्ता ने पार्टी नेता कुमार विश्वास से अनुरोध किया है कि वह उनके साथ अपने संबंध को स्पष्ट करें, क्योंकि विश्वास और पार्टी दोनों ने उनके साथ गलत हरकत के आरोप को निराधार करार दिया है। इसलिए परेशान होकर उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

इसलिए ही महिला आयोग ने कुमार विश्वास को नोटिस भेजा है, जिसके तहत आज कुमार विश्वास अपना पक्ष स्पष्ट करेंगे। महिला आयोग ने कहा कि कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए एक साल तक अमेठी में काम किया था और अब यह उसकी इज्जत का सवाल है और इसलिए कुमार विश्वास को आज आकर स्पष्टीकरण देना ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+