बेटे के दोस्त से थे महिला के संबंध, बेटे ने किया विरोध तो प्रेमी संग मिलकर मार डाला

बेटे के दोस्त के साथ थे महिला के संबंध, विरोध पर बेटे को पीट

नई दिल्ली। दिल्ली में 51 साल की एक महिला ने कथित तौर पर लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या कर दी। महिला के बेटे के दोस्त के साथ ही संबंध थे। मृतक ने अपनी मां को प्रेमी के साथ रहने और शराब पीने से रोका था, जिस पर तीनों में झगड़ा हुआ। ये झगड़ा इतना बढ़ा कि महिला ने प्रेमी का साथ मिलकर ईंट और लाठी से बेटे को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना रविवार की है।

महिला का शराब पीना बेटे को नहीं था पसंद

महिला का शराब पीना बेटे को नहीं था पसंद

हत्यारोपी महिला सुभद्रा देवी अशोक नगर में 30 साल के अजीत कुमार मिश्रा के साथ लिव इन में रहती है। उसका 29 साल का बेटा रविंद्र पाठक भी बराबर में रहता था। रविंद्र और अजीत में दोस्ती थी। जब अजीत सुभद्रा के संपर्क में आया तो दोनों में नजदीकी बढ़ी और दोनों साथ रहने लगे। महिला को शराब और ड्रग्स की भी लत है, जिसको लेकर उसकी अक्सर रविंद्र से कहासुनी होती थी। रविवार को भी जब महिला अपने प्रेमी अजीत के साथ बैठकर शराब पी रही थी तो रविंद्र ने इस पर एतराज किया। जिस पर उसकी हत्या कर दी गई।

खुद ही किया एंबुलेंस को फोन

खुद ही किया एंबुलेंस को फोन

सुभद्रा देवी और अजीत कुमार ने रविंद्र को बुरी तरह से पीटा और जब उसकी मौत हो गई तो इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। उन्होंने खुद ही एंबुलेंस को फोन किया और रविंद्र का एक्सीडेंट हो जाने की बात कहते हुए अस्पताल ले चलने की बात कही। एंबुलेंस जब मौके पर पहुंची तो एंबुलेंस स्टाफ को उनकी कहानी पर शक हुआ वहीं सुभद्रा के दामाद ने भी सास पर शक जताया और पुलिस को फोन किया। जिसके बाद ये पूरा मामला खुला।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या और सुबूत मिटाने के मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया है कि महिला की काफी समय पहले पति से अनबन हो गई थी। जिसके बाद वो बेटे के दोस्त के साथ रहने लगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+