दिल्ली: महिला ने पुलिस वैन में बच्ची को जन्म दिया
नई दिल्ली। आम तौर पर इन दिनों दिल्ली पुलिस की संवेदनहीनता की ही बातें होती है लेकिन शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस ने सैल्यूट करने वाला काम किया है। शुक्रवार को दिल्ली के दक्षिणी-पश्चिमी के पालम इलाके में एक महिला ने अस्पताल जाने के दौरान पुलिस वैन में बच्ची को जन्म दिया, इस दौरान पुलिस ने गर्भवती महिला की हर संभव मदद की।
प्रसव के दौरान पुलिस वैन में तैनात महिला कर्मी महिला और बच्चे का पूरा ध्यान रखा जिसके बदौलत महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया, सुबह करीब साढ़े दस बजे एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है और उसे मदद की जरूरत है।
महिला ने पुलिस वैन में बच्ची को जन्म दिया
पुलिस का एक दल तुरंत महिला के आवास पर पहुंचा और उसे लेकर श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय रवाना हो गया हालांकि रास्ते में ही महिला ने पुलिस वैन में एक बच्ची को जन्म दिया हालांकि महिला को जुड़वा बच्चियां हुई हैं, जिसमें से एक बच्ची ने वैन में जन्म लिया और एक ने अस्पताल में। महिला के प्रसव के समय वैन में महिला कांस्टेबल भगवती ने उसका पूरा ख्याल रखा और उसी ने डिलेवरी कराई फिलहाल मां और बच्चियां दोनों काफी सुरक्षित हैं।













Click it and Unblock the Notifications