भारत में भी तेजी से बढ़ा गर्भवती महिलाओं के फैशन शो का चलन
मुंबई। अब वो दौर नही रहा कि जब 5 फुट 7 इंच लम्बी लड़कियां ही सिर्फ रैम्प पर वॉक किया करती थीं और सभी के आकर्षण का केंद्र बनती थीं। अब समय बदल रहा है, गर्भवती महिलायें भी अपने मातृत्व को और यादगार बनाने के लिए रैम्प पर वॉक कर रही हैं। अब तक ऐसी खबरें विदेशी मीडिया की सुर्खियां बनती थीं, अब भारत में भी यह ट्रेंड शुरू हो रहा है।
यहां भी अब फैशन शो के रैम्प पर गर्भवती महिलाएं दिखाई देने लगी हैं और वाह-वाही लूट रही हैं। ऐसा ही कुछ खूबसूरत नज़ारा पिछले दिनों पुणे में देखने को मिला जब नियोलाइफ ने गर्भवती महिलाओं को रैम्प में चलने का अवसर दिया। गर्भवती महिलाओं ने भी इस अवसर का लाभ उठाते हुए रैंप पर 3 राउंड में चल कर एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए फाइनल तक पंहुच कर प्रतियोगिता जीती।
वर्षा मोटवानी प्रतियोगिता की विजेता बनी जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर रही मेघा पांचाल और दर्शना। इस फैशन शो के निर्णायको में शामिल रही जानी-मानी मॉडल तसनीम गढोके, निवेदिता सबू फैशन डिजाइनर जो कि करीना कपूर और दीपिका की स्टाइलिस्ट हैं. इनके अलावा डॉ मनीषा बोबडे, निशिगंधा पाटिल, उपमंन्युऐ राय चौधरी, जूही दुआ जैकब भी जज थे। पीयूष मल्होत्रा ने इस विशेष फैशन शो को कोरियोग्राफ किया।
देखें इस फैशन शो की तस्वीरें-

गर्भवती महिलाओं का फैशन
हाल ही में पुणे में आयोजित हुआ यह फैशन शो।

तस्नीम गडोके
गर्भवती महिलाओं के लिये आयोजित फैशन शो में तस्नीम।

गर्भवती महिलाएं रैम्प पर
ये वो गर्भवती महिलाएं हैं, जिन्होंने रैम्प पर अपना जलवा दिखाया।

फैशन शो
फैशन शो जिसमें रैम्प पर चलीं गर्भवती महिलाएं।

वर्षा मोटवानी बनीं विजेता
इस शो में वर्षा मोटवानी बनीं विजेता बनीं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications