Delhi Rains: 'बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें लोग', आज भी भारी बारिश की आशंका, जानिए अपडेट
Delhi Rains updates: जो दिल्ली कल तक इंद्र देवता से शिकायत कर रही थी वो आज उनकी हद से ज्यादा मेहरबानी से तंग हो गई है, दरअसल बुधवार को राजधानी में जबरदस्त बारिश हुई है, जिसने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
आज भी मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से तेज बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर जान लें।

अनुमान है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा, आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण आज दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। तो वहीं इस बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ इलाकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Recommended Video
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 102 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 101 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 11 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 102 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -101 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -101 AQI
5 अगस्त तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी
आईएमडी का अनुमान है कि 5 अगस्त तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य इलाकों में भी आंधी और हल्की बारिश हुई है और आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ही रहेगा।
24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी ने आज सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 'रेड अलर्ट' जारी किया था फिलहाल अब उसने रेड अलर्ट हटा लिया गया और अब उसके बाद अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अगले दो घंटों में होगी भारी वर्षा
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शाम को कहा, "अगले दो घंटों में उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर में मध्यम गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।"
मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है,शिमला, मंडी और कुल्लू में बादल फटने से तबाही मची है, अभी तक 30 लोग वहां लापता है। तो वहीं मुंबई, पुणे और ठाणे समेत महाराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भी जमकर बारिश होगी और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु , त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में भी अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है और लोग सेहत के प्रति जागरूक रहने को बोला है।












Click it and Unblock the Notifications