Weather: दिल्ली में बारिश के बाद ठंड और कोहरा बढ़ा, प्रदूषण से कोई राहत नहीं, जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather forcast in Delhi: दिल्ली और एनसीआर इलाकों में सोमवार शाम को हल्की बारिश हुई। जिससे दिल्ली और उसके आसपास जगहों पर तापमान का स्तर कुछ डिग्री कम हो गया है। दिल्ली में हुई बारिश के बाद भी प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता (' AQI) अभी भी 'खराब श्रेणी में बनी हुई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान लगाया है, जो आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने का संकेत है। मौसम विभाग ने 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कोहरे में बढ़ोतरी की भी भविष्यवाणी की है।

Delhi weather today

दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण से कोई राहत नहीं!

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि, 28 से 30 नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में रहेगा। आज उत्तर पूर्व दिशा से चार किमी./घंटे की रफ्तार से हवाएं से हवाएं चलेंगी।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि, "राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और यह अगले 12-18 घंटों तक जारी रहेगा। रात में तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होने का अनुमान है और 28 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में कोहरा बढ़ने की उम्मीद है।''

दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहेगा। दिल्ली में आज शाम भी बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में 29 और 30 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण सोमवार शाम को दिल्ली एयरपोर्ट से कुल 16 उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। ये डायवर्जन शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे के बीच हुआ।डायवर्ट किए गए विमानों में एयर इंडिया की पांच उड़ानें भी शामिल थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+