उमसभरी गर्मी से कब मिलेगी दिल्ली-एनसीआर को राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि, शुक्रवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी पश्चिमी यूपी में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण सप्ताह के अंत में बारिश हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में उमस बढ़ी है जिसके कारण आम लोगों का बुरा हाल है।

दिल्लीवालों को उमस से राहत नहीं

दिल्लीवालों को उमस से राहत नहीं

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी कंपनी स्काईमेट वेदर के महेश पालावत ने कहा कि दक्षिणी पश्चिमी यूपी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन गया है और इससे दिल्ली में बारिश हो सकती है। हालांकि, ज्यादा बारिश के आसार नहीं हैं लेकिन तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि दिल्ली में लंबे समय से उमस भरा मौसम बना हुआ है और सितंबर में केवल हल्की बारिश का ही अनुमान है।

दिल्ली में कम हुई है बारिश

दिल्ली में कम हुई है बारिश

शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत दर्ज किया गया था। शहर में एक जून को मानसून का मौसम शुरू होने से लेकर 12 सितंबर तक 30 साल के औसत 596.4 मिलीमीटर के मुकाबले 378.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पालावत ने बताया कि मध्य भारत में एक के बाद एक दबाव वाले क्षेत्र बन रहे हैं जिससे मानसून की उत्तरी क्षेत्र की ओर गति बाधित हो रही है।

दिल्ली में बढ़ी उमस

दिल्ली में बढ़ी उमस

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में इस साल सितंबर में उम्मीद से कम बारिश हुई है। हाल के दिनों में दिल्ली में उमस बढ़ी है जिससे लोगों का बुरा हाल है। इसके पहले, कल IMD द्वारा पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, गुजरात क्षेत्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा को लेकर बहुत भारी वर्षा की आशंका जताई गई थी। इसके अलावा कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+