'सीवर ओवरफ्लो के लिए दोषी अधिकारियों पर हो एक्शन', आतिशी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को लिखा पत्र

Delhi News: लगातार बढ़ती जा रही सीवर ओवरफ्लो की शिकायतों को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में जल मंत्री आतिशी ने शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान करने और लापरवाह अधिकारियों को जवाबदेह तय करने की बात कही है।

मुख्य सचिव नरेश कुमार को लिखे पत्र में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि कई बार कहने और याद दिलाने के बाद भी अगर समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में यह स्वीकार्य नहीं है। कहा कि इसके लिए जिम्मेदारी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Delhi Water Minister Atishi

इस दौरान जल मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में सीवर ओवरफ्लो से प्रभावित इलाकों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज गांव, शशि गार्डन, खिचड़ीपुर, सुभाष पार्क, सत्य निकेतन, आरके पुरम, जेड ब्लॉक रणजीत नगर, बुद्ध नगर, पांडव नगर और डब्ल्यूईए करोल बाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से सीवर ओवरफ्लो की कई शिकायतें मिली हैं।

कहा कि लगातार सीवर ओवरफ्लो एक गंभीर समस्या है। इन इलाकों में हालात बद से बदतर होते जा रहे है। साथ ही, इलाकों में रहने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आतिशी ने आगे कहा कि ओवरफ्लो हो रहे सीवर पीने के पानी को दूषित कर रहे हैं।

अगर इस समस्या का वक्त रहते कोई समाधान नहीं किया गया तो यह गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर सकता है। कहा कि मैंने शिकायतों के संबंध में स्थानीय प्रतिनिधियों और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की हैं। बैठकों में अधिकारियों को सीवर ओवरफ्लो के विशिष्ट स्थानों के बारे में बताया गया।

लेकिन, समन्वय की कमी के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा, "विभिन्न विभागों के बीच जमीनी स्तर पर समन्वय की कमी के कारण गतिरोध है। शहरी विकास विभाग, दिल्ली जल बोर्ड और वित्त विभाग इस मुद्दे को सुलझाने के बजाय आरोप-प्रत्यारोप में लगे हुए हैं।"

आतिशी ने कहा कि नौकरशाही के प्रमुख के रूप में मुख्य सचिव इन मुद्दों को सुलझाने के लिए जिम्मेदार हैं, ताकि लोगों को सरकारी अधिकारियों की "ढिलाई" का खामियाजा न भुगतना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+