Delhi Violence: हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत, 106 लोग गिरफ्तार
Delhi Violence: हिंसा में अब तक 27 लोगों की मौत, 106 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। गुरू तेज बहादुर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुनील कुमार ने जानकारी दी और कहा कि नार्थ ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 27 हो गई है। इलाज के दौरान 2 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मौत का आंकड़ा 27 पहुंच गया। है।

वहीं दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद हालात का जायदा लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल , उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे। अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने भी हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
दिल्ली पुलिस ने हिंसा मामले में अब तक 18 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। वहीं 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। कांग्रेस से शांति फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications