Delhi Police: हिंसा प्रभावित इलाके में मदद के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Delhi Police: हिंसा प्रभावित इलाके में मदद के लिए पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नार्थ ईस्ट इलाके में भड़की हिंसा अब तक शांत नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दिल्ली पुलिस ने दो नंबर जारी किया है।

दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने जानकारी देते कहा कि हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग, भजनपुरा, खजूरीखास जैसे इलाकों में लोगों की मदद और हिंसा से संबंधित जानकारी के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
लोग इन दो नंबरों 22829334 और 22829335 पर फोन तक हिंसा से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं। वहीं हिंसा प्रभावित इलाकों में किसी भी तरह की सहायता के लिए मदद मांग सकते हैं। पीआरओ रंधावा ने जानकारी देते हुए कहा कि लोग इन नंबरों पर कॉल कर हिंसा से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं और सहायता के लिए कॉल कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो इन नंबरों पर फोन कर उन्हें हिंसा से जुड़ी जानकारी दें।
गौरतलब है कि इस हिंसा में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर रही है। ड्रोन का इस्तेमाल कर हिंसा प्रभावित इलाकों में निगरानी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications