Delhi Violence: एक बार फिर हिंसा प्रभावित इलाके में पहुंचे NSA अजित डोभाल,लोगों से मिलकर कही ये बात

हिंसा प्रभावित इलाके में पहुंचे NSA डोभाल,लोगों से मिलकर कही ये बात

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बवाल जारी है। पुलिस हिंसा पर काबू कोशिश करने में जुटी है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शुरू हुई हिंसा ने धीरे-धीरे उग्र रूप धारण कर लिया। अब तक इस हिंसा में 22 लोगों की मौत हो गई। हालात को देखते हुए केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल ने कमान सौंपा। दिल्ली में शांति बहाल करने का जिम्मे अजित डोभाल को सौंपा गया। मंगलवार देर रात अजित डोभाल हिंसा प्रभावित इलाके में पहुंचे। उन्होंने सीलमपुर इलाके में हालात का जायदा दिया। सुरक्षा के इंतजामों को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की।

Recommended Video

    CAA Protest: NSA Ajit Doval पहुंचे Delhi Violence वाले इलाकों में, लोगों से मिले | वनइंडिया हिंदी
     Delhi Violence: NSA Ajit Doval takes stock of the situation in Maujpur area of North east Delhi said that Situation is totally under control.

    बुधवार को एक बार फिर से अजित डोभाल हिंसा प्रभावित इलाकों में दौरा करने पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबियों में से एक अजित डोभाल ने बुधवार को हिंसा प्रभावित मौजपुर में पहुंचे। सीलमपुर इलाके में डीसीपी ऑफिस जाने के बाद डोभाल फिर से हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा करने पहुंच गए।उन्होंने मौजपुर और जाफराबाद का दौरा किया। वहां के लोगों से मुलाकात की। उन्हें शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों को मिलजुल कर रहने की सलाह दी। मौजपुर की तंग गलियों से गुजरते हुए डोभाल ने लोगों को प्यार से रहने को कहा। लोगों को समझाते हुए उन्होंने कहा कि हमारा एक देश है और हम सब को मिलकर रहना है। देश को मिलकर आगे बढ़ाना है। लोगों ने भी उन्हें प्यार से सुना।

    वहीं उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर उन्हें पूरा भरोसा है। पुलिस अपना काम मुस्तैदी से कर रही है। सूत्रों की माने तो हालात का जायदा लेने के बाद अजित डोभाल प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+