Delhi Violence: जामिया विश्वविद्यालय का PhD छात्र गिरफ्तार, हिंसा की साजिश रचने का आरोप
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में हुए हिंसक झड़प में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का PhD छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्र की पहचान मीरान हैदर के रूप में की है, उसे दंगों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों का ऐसा भी कहना है कि मीरान हैदर, लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी के दिल्ली युवा प्रदेश अध्यक्ष भी है।
Recommended Video

मालूम हो कि फरवरी में हुए हिंसक झड़प में 50 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। जिस समय दिल्ली में दंगे हुए उस दौरान अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी भारत की 2 दिवसीय यात्रा पर गुजरात में मौजूद थे। दिल्ली पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया था कि कई सारे व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल कर के उत्तर प्रदेश के गुंडों को इकट्ठा किया गया था और उत्तर-पूर्वी इलाके को निशाना बनाया गया था। हिंसा की घटनाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक बयान देते हुए लोगों से शांति और भाईचारे का आह्वान किया था।
दिल्ली दंगा पीड़ितों के लिए HC का खास निर्देश
दिल्ली दंगा पीड़ितों के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले महीने खास चिंता जताई। अदालत ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया है कि हिंसा पीड़ित मुस्तफाबाद के जिस राहत कैंप में रह रहे हैं, वहां सरकार उनके लिए डॉक्टर, दवा और बाकी स्वास्थ्य संबंधी संसाधनों की उपलब्धा सुनिश्चित करे। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर दिल्ली के मुस्तफाबाद ईदगाह स्थित राहत कैंप में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, जहां दिल्ली हिंसा के पीड़ित रह रहे हैं। अदालत ने राज्य सरकार से वहां पर डॉक्टरों, जन स्वास्थ्य अधिकारियों और आपात चिकित्सा उपकरणों की सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: 10 दिन ठेला चलाकर दिल्ली से बिहार पहुंचे समीरुल












Click it and Unblock the Notifications