Delhi Violence: सीएम पर भड़का ये डायरेक्टर, कहा-दिल्ली जीतने वाले केजरीवाल, नींद तो बढ़िया आई होगी

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में पिछले दो दिनों से हिंसा भड़की हुई है, इस घटना में अब तक 1 हेड कॉन्स्टेबल समेत 7 लोगों की मौत हो चुकी है, घटना के बाद मंगलवार को गृहमंत्री अमित ने समीक्षा बैठक बुलाई, बैठक में सीएम केजरीवाल और एलजी अनिल बैजल भी शामिल हुए, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि बैठक सकारात्मक रही, सबने तय किया कि पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर सभी पार्टियां दिल्ली में वापस शांति बहाली का प्रयास करेंगी।

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने केजरीवाल पर कसा तंज

बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने केजरीवाल पर कसा तंज

तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता ने इस हिंसा के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है, हंसल मेहता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि 'प्रिय अरविंद केजरीवाल, गुड मॉर्निंग, उम्मीद करता हूं कि आपको अच्छी नींद आई होगी, आपने दिल्ली जीती है" हंसल मेहता के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

'मैं दिल्लीवालों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं'

'मैं दिल्लीवालों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं'

जबकि प्रेसवार्ता करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्लीवालों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। हम सभी पूर्वोत्तर दिल्ली की हिंसा को लेकर चिंतित हैं। कई पुलिकर्मी और आम लोग इस हिंसा में घायल हो गए हैं और कई लोगों की जान चली गई है। कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया और दुकानों को नुकसान पहुंचाया गया, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।

'हिंसा भड़काने वाले लोग बाहर से आ रहे हैं'

'हिंसा भड़काने वाले लोग बाहर से आ रहे हैं'

इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि मुझे विधायकों ने बताया है कि हिंसा भड़काने वाले लोग बाहर से आ रहे हैं, लिहाजा बॉर्डर को सील करने की जरूरत है और निरोधक गिरफ्तारी की जानी चाहिए।

'दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करें'

'दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करें'

मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वह हालात से निपटने के लिए तैयार रहें, घायलों को अच्छा इलाज मुहैया कराया जाए। साथ ही फायर विभाग को निर्देश दिया गया है कि वह दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम करें और हिंसा प्रभावित इलाकों में समय से पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+