Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Violence: हालात पर काबू पाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

Delhi Violence: हालात पर काबू पाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। बेलगाम हो चुके उपद्रवियों पर लगाम लगाने और हालात पर काबू पाने के लिए खुद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। मंगलवार को अमित शाह ने 24 घंटे में ताबड़तोड़ तीन बैठकें की। उन्होंने नॉर्थ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, इंटेलीजेस और दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में हिंसा प्रभावित इलाकों के हालात पर चर्चा हुई। पुलिस को हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति बहाल कराने के लिए फ्री हैंड दिया गया।

 Delhi Violence: Amit Shah took Comand in his Hand, meet NSA Ajit Doval after his visit in sensitive areas of North East Delhi

वहीं देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल की एंट्री हुई। मंगलवार देर रात अजित डोभाल हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंच गए। बुधवार को भी उन्होंने उत्तर पूरी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मिलकर उन्हें शांति से रहने की सलाह दी। हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरे करने के बाद अजित डोभाल ने गृहमंत्री अतिम शाह से मुलाकात की और उन्हें हालात की जानकारी दी।

Recommended Video

    Delhi violence पर Delhi Police PRO MS Randhawa बोले- 106 लोगों को किया Arrest |वनइंडिया हिंदी

    अमित शाह दिल्ली में उग्र प्रदर्शन पर नजरें बनाए हुए और लगातार दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। हिंसा पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए गृह मंत्रालय ने मंगलवार को देर शाम तत्काल प्रभाव ने एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल कमिश्नर( लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+