Delhi Violence: घायलों का ना पड़े Blood की कमी इसलिए 36 CRPF जवानों ने किया रक्तदान, देखें ये तस्वीर

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाके में भड़की हिंसा में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल है, प्रशासन की ओर से घायलों को हर सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है, सुलगती गाड़िया, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की तस्वीरों के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनके देखकर आपकी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा, हम बात कर रहे हैं सीआरपीएफ के जवानों की, जो मंगलवार देर रात जीटीबी अस्पताल में रक्तदान करने के लिए पहुंचे थे।

ना पड़े खून की कमी इसलिए 36 CRPF जवानों ने किया रक्तदान

हिंसा में घायलों को खून की कमी न पड़े यह सोचकर सीआरपीएफ के 50 जवान अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें से 34 जवानों ने ब्लड डोनेट किया, जबकि बाकी बचे 16 जवानों को अस्पताल प्रशासन ने जरूरत पड़ने पर बुलाने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया, इस बारे में जानकारी खुद जीटीबी अस्पताल ने दी है।

अस्पताल प्रशासन ने सभी जवानों को दिया धन्यवाद

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी जवानों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि हमारे अस्पताल में वैसे खून की कमी नहीं हैं लेकिन हिंसा में घायल लोगों को खून की कमी ना हो इसलिए सीआरपीएफ के जवानों ने रक्तदान किया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है।

50 जवान अस्पताल पहुंचे थे: एम दिनाकरन

जबकि इस बारे में सीआरपीएफ के प्रवक्ता एम दिनाकरन ने कहा कि घायलों का इलाज जीटीबी अस्पताल में हो रहा है, यह पता चलते ही हमारे जवानों ने खून देने का फैसला किया। 50 जवान अस्पताल पहुंचे थे। मगर वहां 34 जवानों का ही खून लिया गया। हमारे जवान रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। खून की कमी के कारण किसी की जान नहीं जानी चाहिए, यह सोच रखते हुए काम करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+