दिल्ली में दंगों के बीच 13 साल की छात्रा सोमवार से लापता, तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले चार दिनों से भड़की हिंसा में अबतक 34 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, जबकि 200 से अधिक लोग इस हिंसा में घायल बताए जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद 13 साल की छात्रा लापता है। दरअसल छात्रा स्कूल की परीक्षा देने के लिए गई थी, लेकिन हिंसा के बाद से वह लापता है। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि छात्रा खजूरी खास के पास से पिछले दो दिनों से लापता है। छात्रा कक्षा 8 में पढ़ती थी और वह अपने माता-पिता के साथ सोनिया विहार इलाके में रहती थी। वह अपने घर से तकरीबन 4.5 किलोमीटर दूर स्कूल के लिए सोमवार की सुबह घर से निकली थी, लेकिन अभी तक वह वापस नहीं लौटी है।

delhi violence

बच्ची के पिता जोकि कपड़े के व्यापारी हैं, उनका कहना है कि मैं शाम को अपनी बेटी को लेने सााम को 5.20 बजे लेने गया था। लेकिन मैं हिंसा में फंस गया था। तब से मेरी बेटी लापता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मामले में लापता की एफआईआर दर्ज कर ली है, हम उसकी तलाश कर रहे हैं। वहीं मंगलवार को विजय पार्क इलाके में रहने वाला परिवार जोकि हिंसा में फंस गया था वह भी लापता है। यह परिवार शिव विहार कालोनी में रहता था और दो दिन से लापता है। मोहम्मद सबीर (70) का कहना है कि मेरा एक घर शिव विहार मदीना मस्जिद के पास है। मेरे दो बच्चे यहां रहते हैं, जबकि दो बच्चे विजय पार्क स्थित घर में मेरे पास रहते हैं। दोनों बच्चों से मेरा संपर्क मंगलवार से नहीं हो सका है।

सबीर ने बताया कि मुझे दोनों बच्चों ने बताया था कि वह इलाके में भीड़ काफी बढ़ गई और किसी तरह वह वहां से बच निकलने में सफल हुए हैं, लेकिन अभी तक वह कहां हैं उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। स्थिति काफी तनावपूर्ण है, मेरी पुलिस से अपील है कि वह हमारी मदद करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+