DU प्रोफेसर ने मां दुर्गा को कहा 'सेक्सी वेश्या', मचा बवाल, केस दर्ज

du,durga, navratri, navratri news, delhi, fir, social media

नई दिल्ली। इस वक्त देश में नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है, हर जगह मां शेरावाली की पूजा-अर्चना की जा रही हैं तो वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर केदार कुमार मंडल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मां दुर्गा पर ऐसी अश्लील टिप्पणी की, जिसे देखकर लोग बुरी तरह भड़क गए और उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया। आपको बता दें कि केदार कुमार मंडल दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज के असिस्टेन्ट प्रोफेसर हैं।

मंडल ने अपने ट्विटर पोस्ट पर मां दुर्गा के लिए 'सेक्सी वेश्या' शब्द का प्रयोग किया है। मंडल ने लिखा "Durga is the very much sexy prostitute in the Indian mythology."

Delhi University professor lands in trouble after calling goddess Durga a prostitute.

जिस पर लोग आग बबूला हो गए और केदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हालांकि, विवाद बढ़ता देख मंडल ने पोस्ट हटा दिया है लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कई लोग मंडल के पोस्ट पर कमेंट कर चुके थे। मालूम हो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने के के मंडल के खिलाफ दिल्ली के लोधी रोड थाने में केस दर्ज कराया है।

लोगों ने केदार के लिए लिखा कि मंडल जी पाप के दाग पोस्ट मिटाने से धुलते नही हैं।

जबकि एक यूजर ने लिखा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इसकी बुद्धि देखिए इनको हिन्दू देवियां सेक्सी *** लगती हैं। अब जब यह नीच मानसिकता का व्यक्ति प्रतिआत्मक चरित्र में इस तरह से चित्रण करता है तो कॉलेज में क्या हालात होते होंगे।

आपको बता दें कि मंडल दिव्यांग हैं। उनकी तस्वीर शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है, "के के मंडल नाम है इस अभिशप्त चौपाये का.. हमारे-आपके समाज में ही रेंगता है.. अगले दो पैरों में हवाई चप्पलें पहने ! दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज में प्रोफेसर है, अर्थात बच्चों को "पढ़ाता" है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+