आज जारी होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों की पहली कट-ऑफ, पॉपुलर कोर्स में एडमिशन मुश्किल

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेज की पहली कट ऑफ आज यानी गुरुवार को जारी हो सकती है। कॉलेजों के अधिकारियों ने साफ किया है कि पॉपुलर कोर्स की कटऑफ नीचे जाने की संभावना नहीं है बल्कि ये कटऑफ 0.5 से लेकर 1 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

delhi university first cut off percentage release

बता दें कि बीते साल पॉपुलर कोर्स का सबसे अधिक कटऑफ लेडी श्रीराम कॉलेज में बीए प्रोग्राम के लिए 98.75 प्रतिशत रही थी। कट ऑफ किस आधार पर तय की जाती है इसको लेकर पूछे गए सवाल पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की प्रिंसिपल सिमरित कौर ने कहा कि हमें यूनिवर्सिटी से हर कोर्स में आए एप्लीकेशन फॉर्म की संख्या का डेटा मिल जाता है। हम इसका विश्लेषण करते हैं और उसके बाद कटऑफ तय करते हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज अंदाजे से एक परसेंटेज तय कर लेते हैं और उसके बाद देखते हैं कि जो भी एप्लीकेशन फार्म आए हैं उनमें से कितने छात्रों के अंक कट ऑफ से ज्यादा हैं। अगर ऐसे छात्रों की संख्या सीटों की संख्या से कम होती है तो कटऑफ को घटा दिया जाता है। वहीं अगर ऐसे छात्रों की संख्या सीटों की संख्या से ज्यादा होती है तो कटऑफ को बढ़ा दिया जाता है। एसआरसीसी दिल्ली यूनिवर्सिटी का ऐसा कॉलेज है जिसमें सिर्फ दो कोर्स कराए जाते हैं- बी.कॉम ऑनर्स और एकोनॉमिक ऑनर्स।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली कट-ऑफ जारी, कॉमर्स की कट-ऑफ हाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+