डीयू की लड़कियां ना हो शर्मसार इसलिए लड़के पहनकर आएं पूरे कपड़े-कॉलेज प्रशासन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सोशल वर्क विभाग (DSW) ने एक परिपत्र जारी कर छात्रावास के कॉमन रूम में छात्रों को उचित परिधान पहनकर आने को कहा है।

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ने कपड़ों को लेकर नया फरमान जारी किया है। डीयू ने अपने छात्रों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है, जिसके मुताबिक अब छात्र को पूरे कपड़ों में ही विवि आना होगा।

गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के सोशल वर्क विभाग (DSW) ने एक परिपत्र जारी कर छात्रावास के कॉमन रूम में छात्रों को उचित परिधान पहनकर आने को कहा है। खास बात ये है कि ये निर्देश केवल लड़कों के लिए जारी किया गया है।

हॉस्टल में लड़के-लड़कियां दोनों रहते हैं

मालूम हो कि सोशल वर्क के हॉस्टल में लड़के-लड़कियां दोनों रहते हैं और कॉमन रूम का प्रयोग दोनों करते हैं। ऐेसे में अब हाल ही में कॉमन रूम में एसी लगा था जिसके बाद कुछ लड़के नाईट ड्रेस में ही वहां सोना कर दिया। बेतरतीब और ऊंट-पटांग कपड़ों में लड़कों को सोता देख वहां की लड़कियों को परेशानी हुई जिसके बाद उन्होंने इस सिलसिले में हॉस्टल की वार्डन मैम से शिकायत की।

कपड़े पहनने वाला फरमान केवल लड़कों के लिए

जिसके बाद ये नोटिस जारी हुआ है, हालांकि नोटिस में ये बात नहीं लिखी है कि ढंग से कपड़े पहनने वाला फरमान केवल लड़कों के लिए है। नाईट ड्रेस वाली बात डिपार्टमेंट ऑफ सोशल वर्क की हेड और प्रोवोस्ट प्रोफेसर नीरा अग्निमित्रा ने मीडिया से कही है।

अशोभनीय हरकत पर रोक

इसके अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कॉमन रूम में खाने, सोने समेत किसी प्रकार की अशोभनीय हरकत पर रोक लगा दी है। इन निर्देशों के उल्लंघन पर विद्यार्थियों ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी आदेश दिये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+