दिल्ली के बुराड़ी में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के बुराड़ी में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बुधवार रात को ये डबल मर्डर की ये वारदात हुई है। हत्या की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या की वजह फिलहाल पता नहीं लग सकी है। मृतक कौन थे और उनका बैकग्राउंड क्या था, इस जानकारी का भी अभी इंतजार है। दिल्ली पुलिस की ओर से जांच के बाद ही कुछ कहे जाने की बात कही है। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications