बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए खास तरह का इंजेक्शन लगाता था ट्यूटर, Youtube पर वीडियो देखकर किया तैयार

Delhi Tutor Arrest : बच्चों का दिमाग तेज करने के लिए इंजेक्शन लगाने वाले 20 साल के ट्यूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ट्यूटर संदीप माथुर पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में क्लास 6 से 9 के बच्चों का ट्यूशन लेता था। आरोपी ने यूट्यूब पर वीडियो देखी और फिर बच्चों की याददाश्त तेज करने के लिए उनको स्लाइन का इंजेक्शन लगाने लगा। आरोपी खुद बीए की पढ़ाई कर रहा है।

Delhi Tutor Arrest

दरअसल, मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक शख्स ने पुलिस को फोनकर सूचना थी कि मंडावली इलाके में एक व्यक्ति बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा है और इंजेक्शन लगा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और संदीप से पूछताछ की। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब पर देखा कि बच्चों की याददाश्त में सुधार करने के लिए स्लाइन का इंजेक्शन दिया जाता है।

एक छात्र के अनुसार आरोपी संदीप के पास 40 से 50 बच्चे ट्यूशन पढ़ते थे। वो सभी को फ्री में ट्यूशन देता था और दिमाग तेज करने की बात कहकर एक इंजेशन लगाता था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में संदीप ने बताया कि इस तरह के इंजेक्शन लगाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है और उनकी हाइट भी बढ़ती है। हालांकि मंडावली थाना पुलिस इसके पीछे का असली मकसद का पता करने में जुटी है। पुलिस ने 20 वर्षीय संदीप के खिलाफ मंडावली पुलिस स्टेशन में धारा 336 (लापरवाही अधिनियम मानव जीवन को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+