झाड़ियों में नवजात को छोड़ गए मां-बाप, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यूं बचाई जान

दिल्ली पुलिस की स्फूर्ति के कारण एक नवजात बच्ची की जान बच पाई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तीन कांस्टेबल गुरुवार को अफ्रीका एवेन्यू रोड पर आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम के पास तैनात थे, जब उन्हें एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्फूर्ति के कारण एक नवजात बच्ची की जान बच पाई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तीन कांस्टेबल गुरुवार को अफ्रीका एवेन्यू रोड पर आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम के पास तैनात थे, जब उन्हें एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। तीनों पुलिसवाले फौरन आवाज की तरफ भागे और झाड़ियों से बच्ची को निकाला। बच्ची को फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बच्ची को इस तरह छोड़ जाने के लिए पुलिस माता-पिता की तलाश में जुट गई है।

Delhi Traffic Police

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तीन कॉन्सटेबल ने गुरुवार को झाड़ियों से एक बच्ची को रेस्कयू किया। गुरुवार को तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी- हेड कॉन्सटेबल अनिल, कॉन्सटेबल अमर सिंह और कॉन्सटेबल परवीन अफ्रीका एवेन्यू रोड पर आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम के पास तैनात थे। शाम करीब 4 बजे के आसपास उन्हें झाड़ियों से एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा की झाड़ियों के पास कुत्ते भी मंडरा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बंदरों से इस शख्स को है ऐसा लगाव, अपने हाथों से खिलाता है 1700 रोटियां

तीनों जब वहां गए तो उन्होंने एक नवजात बच्ची को रोता देखा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया और बच्ची को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। बच्ची अब स्वस्थ्य बताई जा रही है। सफदरजंग पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 317 के तहत बच्ची के मां-बाप पर केस दर्ज किया गया है। बच्ची को ऐसे छोड़ने के लिए माता-पिता की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: शहीदों के परिवार को पिछले 20 सालों से खत लिख रहा है ये सिक्योरिटी गार्ड, कारण रुला देगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+