Delhi Traffic: शपथ ग्रहण समारोह के लिए जारी ट्रैफिक एडवायजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए आज दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। शपथ ग्रहण समारोह को देखते हुए आज दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक राष्ट्रपति भवन के चारो ओर स्पेशल ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी।
बता दें कि आज शाम 7.15 बजे राष्ट्पति भवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमे बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। लिहाजा राष्ट्रपति भवन के पास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

आज दोपहर 2 बजे से रात 11 वजह तक इन मार्गों पर सिर्फ पैदल यात्रियों को ही अनुमति होगी, जबकि सभी वाहनों पर पाबंदी होगी।
इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध
नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड,संसद मार्ग पर परिवहन भवन और टी-प्वाइंट रफी अहमद किदवई मार्ग के बीच, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड, पं. पंत मार्ग, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड, पं. पंत मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग।
यहां नहीं रुक सकते वाहन
वहीं पंडित पंत मार्ग और तालकटोरा रोड पर किसी भी वाहन के रुकने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही यहां वाहनों के पार्क करने की भी इजाजत नहीं होगी। ऐसे में यहां जो भी वाहन पार्क किए जाएंगे उनका चालान किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। यहां के वाहनों को टो करके पंडित पंत मार्ग पर ट्रैफिक पिट में खड़ा किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति भवन के पास की सड़कों पर डीटीसी बसों के आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।
इन जगहों पर रहेगा डायवर्जन
गोल चक्कर गुरुद्वारा रकाब गंज, गोल डाकखाना, गोल चक्कर आरएमएल, पटेल चौक, रेल भवन, संसद मार्ग, इम्तियाज खां मार्ग, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड, गुरुद्वारा रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, गोल चक्कर पटेल चौक, गोल चक्कर कृषि भवन, गोल चक्कर सुनहरी बाग, गोल चक्कर गोल मेथी, गोल चक्कर जीकेपीओ, गोल चक्कर तीन मूर्ति, पंडित पंत मार्ग, राजाजी मार्ग, त्यागराज मार्ग, अकबर रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, गोल चक्कर जीपीओ, संसद मार्ग, इम्तियाज खां मार्ग
अतिरिक्त समय लेकर निकलें
यात्रियों से अपील की गई है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें। साथ ही सड़क पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
दिल्ली नो फ्लाइंग जोन
बता दें कि दिल्ली को 9 और 10 जून के लिए नौ फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इसके साथ ही पैरा ग्लाइडर, पैरा मोटर, हैंग ग्लाइडर, यूएवी-यीएएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर संचालित विमान, दूर से संचालित विमान, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के विमान, विमानों से पैरा जंपिंग, क्वॉकॉप्टर पर भी प्रतिबंध होगा।












Click it and Unblock the Notifications