दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के लिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, जानिए कौन सी सड़कें रहेंगी बंद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर कई सड़के बंद रहेंगी और कई जगह रूट डायवर्ट किया जाएगा। खासतौर से लालकिले के आसपास की सड़कें बंद की जाएंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस के जॉइंट सीपी ट्रैफिक नरेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया है कि 13 और 15 अगस्त को ट्रैफिक पर कई तरह की पाबंदियां रहेंगी।

delhi traffic police advisory for independence day these roads wil closed 15 aug

नरेंद्र सिंह बुंदेला ने जानकारी दी है कि दिल्ली की आठ सड़कों पर 13 से 15 अगस्त को सुबह 4 से 10 बजे के बीच कारें लेकर नहीं जाया जा सकेगा। ये सड़कें हैं- निषाद राज लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी, एसप्लांडे रोड, आउटर रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर। नेताजी सुभाष मार्ग दिल्ली गेट से छाता रेल, लोथियन रोड जीपीओ दिल्ली से छाता रेल, सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक रोड फाउंटेन चौक से लाल किला की सड़कें इसमें शामिल हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लाल किला क्षेत्र और उसके आसपास यात्रियों को खास ध्यान रखने को कहा है और लाल किला क्षेत्र के पास वाहनों को पार्किंग नहीं करने की सलाह दी है। लाल किले के आस-पास जिसकी भी गाड़ी पर पार्किंग लेबल नहीं है, वह नहीं जा सकेगी। लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले विशेष कार्यक्रमों को देखते हुए ये इंतजाम और एहतियात की गई हैं। ऐसे में अगर आपका इस तरफ जाने का कोई प्रोग्राम है तो उसमें एडवाइजरी के हिसाब से बदलाव कर लें ताकि कोई परेशानी ना हो।

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ड्रोन और माइक्रोलाइट विमानों जैसी हवाई वस्तुओं के खतरे को देखते हुए भी व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+