SURVEY: महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले में दिल्ली दुनिया के सबसे बुरे शहरों में
महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ यौन हिंसा की दृष्टि से राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे बुरे शहरों में से एक है। द थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन नाम की संस्था ने एख सर्वे से मिले नतीजों को आधार बनाते हुए दिल्ली और ब्राजील के साओ पोलो शहर को महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर..
नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा और उनके साथ यौन हिंसा की दृष्टि से राजधानी दिल्ली दुनिया के सबसे बुरे शहरों में से एक है। द थॉमसन रायटर्स फाउंडेशन नाम की संस्था ने एख सर्वे से मिले नतीजों को आधार बनाते हुए दिल्ली और ब्राजील के साओ पोलो शहर को महिलाओं के साथ यौन हिंसा के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रखा है। सर्वे कहता है कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित हैं और यहां उन्हें लगातार यौन हिंसा का शिकार होना पड़ता है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली को सर्वे में असंवेदनशील बताया गया है। वहीं इस सर्वे में लंदन को महिला सुरक्षा के लिहाज से पहले नंबर पर रखा गया है।

इस लिस्ट में दुनिया का सबसे खतरनाक शहर के तौर पर मिस्र के काहिरा का नाम सामने आया। उसके बाद कराची, किन्हासा और फिर दिल्ली का नंबर आता है। यह सर्वे विश्व के 19 बड़े शहरों में आयोजित किया गया, जहां कि जनसंख्या एक करोड़ है। साथ ही 380 एक्सपर्ट से भी बात की गयी थी ताकि यौन हिंसा की आशंकाओं के बारे में समझा जा सके। यह सर्वे बताता है कि दिल्ली 'वूमेन फ्रेंडली' शहर नहीं है।
यह सर्वे दिल्ली गैंगरेप की घटना के ठीक पांच साल बाद किया गया है। निर्भया गैंगरेप के बाद पूरे देश और खासकर दिल्ली में आंदोलन चला था। सरकार ने भी कई कदम महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाने की बात कही थी लेकिन सर्वे कुछ और ही कहानी कह रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली 'रेप कैपिटल' के नाम से भी बदनाम रही है।












Click it and Unblock the Notifications