दिल्ली पुलिस में कोरोना के मामले बढ़े, चांदनी महल के बाद नबी करीम इलाके में तीन पुलिसकर्मी मिले पॉजिटिव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में तैनात तीन पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि लक्षण दिखने पर इन पुलिसकर्मियों का टेस्ट कराया गया था। तीनों पुलिसकर्मियों की जांच रिपोर्ट सोमवार को आई है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तीनों संक्रमित पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इन पुलिसकर्मियों का इलाज हो रहा है।

चांदनी महल इलाके में भी आठ पुलिसवाले पॉजिटिव

चांदनी महल इलाके में भी आठ पुलिसवाले पॉजिटिव

दिल्ली का नबी करीम इलाका कोरोना कंटेनमेंट जोन में शामिल हैं। दिल्ली में अब तक 84 स्थानों को कोरोना कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिसमें नबी करीम इलाका शामिल है। यहां कई लोग कोरोना संक्रमित पाए जो चुके हैं। एक दिन पहले ही दिल्ली के चांदनी महल पुलिस स्टेशन के 5 और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चांदनी महल पुलिस स्टेशन में अब तक 8 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। वहीं अब नबी करीम इलाके में तीन पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं।

जानकारी के अनुसार करीब 150 पुलिसकर्मी कोरोना हॉटस्पॉट चांदनी महल इलाके में तैनात हैं। तैनात पुलिसकर्मियों में से 140 का टेस्ट करवाया गया। इसनमें से 8 चांदनी महल थाने के और 3 नबी करीम थाने के पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं। अभी 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का टेस्ट और कराया जा सकता है।

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2081 हुई

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2081 हुई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली में मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2081 हो गई है। इनमें से 78 केस सोमवार को मिले हैं। सोमवार को 1397 टेस्ट किए गए, जिसमें 78 पॉजिटिव आए। सभी 78 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 26 आईसीयू में हैं और 5 वेंटिलेटर पर हैं।

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार के पार

कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 18 हजार के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक कुल 18,601 मामलों की पुष्टि हुई है, वहीं कोरोना से अब तक 590 लोगों की मौत हो गई है। इस समय देश में कोरोना के 14,759 एक्टिव केस हैं। जिन लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं 3252 लोग अभी तक संक्रमण के बाद ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं।

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब 25 लाख के करीब पहुंच गई है। दुनियाभर में अब तक 24,80,504 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 42,514 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। इटली में 24,114, स्पेन में 20,852 और फ्रांस में 20,263 लोगों की जान ये वायरस ले चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+