दिल्‍ली में नए साल की पूर्व संध्या पर पिछले वर्ष की तुलना में बहुत कम हुआ यातायात उल्‍लंघन

नई दिल्‍ली। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष नए साल की पूर्व संध्या पर

यातायात
का उल्लंघन बहुत कुम हुआ। टोटल वाहनों में अनाधिकृत पार्किंग 706 के लिए 221 और चालान किए गए वहीं शराब पीकर ड्राइविंग करते हुए 26 लोगों का चालान किया गया है वहीं , रैश ड्राइविंग के मामले में 174 का चालान काटा गया।

बता दें हर वर्ष की अपेक्षा कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए कई राज्‍यों में धारा 144 लागू कर दी गई थी वहीं कई राज्यों ने सख्‍त नियम लागू किए थे। जिस कारण अधिकांश लोगों ने घर में जश्‍न मनाया। वहीं इस बार इन पाबंदियों की वजह लोग घर से बाहर कम निकले और यातायात नियमों का उलंघन भी बहुत कम हुआ।

ई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर हुआ अनविार्य

वहीं हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर कम्‍पलसरी हो चुके है। जिसके बाद इन दिनों वाहन मालिक नंबर प्‍लेट बदलवाने की कवायद में जुट चुके हैं । इसके बाद जिनकी गाडि़यों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर नही होंगे उन्‍हें मोटा जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं अभी अन्‍य राज्‍यों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर लगना शुरू नहीं हुए हैं और बड़ी संख्‍या में नौकरी के स‍िलसिले में दिल्‍ली और एनसीआर में बाहर के लोग रहते है या आवागमन करते हैं। इसके चलते ऐसे वाहन मालिकों को तगड़ा जुर्माना देना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बाहरी राज्यों की गाड़ियों को लेकर हो रही परेशानी को देखते हुए केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इसे राज्यों का विषय बताकर अपना पल्‍ला झाड़ लिया है।

https://www.filmibeat.com/photos/elli-avram-43745.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+