दिल्ली: चोरी के आरोप में किराएदार की मकान मालिक और उसके बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी
नई दिल्ली। देश की राजधानी में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चोरी के आरोप में मकान मालिक ने किराएदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय विधवा दिल्ली के मेहरौली इलाके में किराए के घर में रहती थी, जिसकी शनिवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजू गोयल के रूप में हुई है, जोकि मेहरौली इलाके में पिछले छह महीने से किराए के घर में रह रही थी। महिला लोगो के घर में काम करती थी और इसी पैसे से अपना जीवन यापन कर रही थी।

कैश चुराने का आरोप
मृतक के परिवार ने ने बताया कि मकान मालिक सतीश पाहवा ने मंजू पर घर से काफी सारी नगदी चुराने का आरोप लगाया था, जिसके बाद इन लोगों ने बेहरहमी से मंजू को पीटा। मंजू के भाई मुकेश जिंदल ने बताया कि हमे शनिवार की सुबह 8 बजे फोन किया गया। मंजू के मकान मालिक ने हमे बताया कि मंजू ने घर में चोरी की थी और उसकी पिटाई हुई है। फोन पर जानकारी मिलने के बाद जिंदल अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ घर पहुंचा जहां मंजू की हालत काफी खराब थी।
60000 रुपए भी ले लिए
मृतक मंजू के भाई ने सतीश पाहवा पर आरोप लगाया है कि उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है। सतीश ने बताया कि पाहवा के परिवार ने आरोप लगाया है कि मेरी बहन ने ढाई से तीन लाख रुपए की चोरी की है। इन लोगों ने मंजू की बचत से 60000 रुपए भी ले लिए। जिंदल के परिवार के अनुसार जब मकान मालिक ने उन्हें मंजू की हालत की जानकारी दी तो ये लोग मंजू को अस्पताल ले जाने की बजाए घर ले गए क्योंकि इन लोगों का कैटरिंग का बिजनेस है और उस समय ये लोग काम में व्यस्त थे।
पुलिस ने दर्ज किया केस
सतीश ने मंजू के इलाज के लिए घर पर ही डॉक्टर को बुलाया, लेकिन घायल मंजू की मृत्यु हो गई। जिसके बाद मंजू के परिवार ने इस बात की पुलिस को जानकारी दी। बता दें कि मंजू के दो बच्चे हैं जोकि हरियाणा के रेवाड़ी में अपने दादा-दादी के साथ रहते हैं। आरोपी सतीश और उसके बेटे पंकज के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications