युवक ने बाजार जाने से किया इनकार तो पड़ोसी ने चाकू गोदकर कर दी हत्या
नई दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी में दिवाली के दिन पड़ोसी के साथ बाजार न जाना एक लड़के के जान के लिए भारी पड़ गया। गुरुवार दोपहर को पड़ोस में रहने वाले 19 साल के एक युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गया। बता दें कि जिस लड़के की हत्या हुई वो जहांगीरपुरी के जी ब्लॉक में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले योगेश जिस पर हत्या का आरोप लगा है उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि दिवाली की शाम उसने दीपक से कपड़ा खरीदने के लिए मोनेस्टी मार्केट चलने के लिए कहा था। लेकिन दीपक जाने से इनकार कर दिया। बस इसी बात से नाराज होकर उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है क्योंकि कुछ दूसरा वजह भी होने के आशंका हैं।
यह भी पढ़ें- जब दरोगा जी ने दीए नहीं चुटकियों में खरीद लिए बच्चों के दिल
परिवार ने पुलिस की कहानी का बताया गलत
वही मृतक का परिवार ने पुलिस की कहानी को गलत ठहरा रहा है। परिवार वालों को कहना है कि आरोपी इलाके में चल रहे सट्टे के धंधे से जुड़ा है। परिवार वालों का कहना है कि हत्याकांड में कई और लोग शामिल हैं। उनका कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। इसी बात को लेकर परिवार वालों ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल में हंगामा भी किया।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार बोली- हमने नहीं मांगे 3.6 लाख करोड़ रुपए, मीडिया रिपोर्ट गलत












Click it and Unblock the Notifications