हेडफोन के दाम पर हुआ झगड़ा, पीट-पीटकर ली शख्स की जान
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली कोतवाली इलाके में सोमवार को एक हेडफोन के दाम को लेकर हो रही बहस में 27 साल के मदरसा टीचर की दो लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। हालांकि टीचर के परिवार वालों का आरोप है कि शख्स को कई लोगों ने पीटकर मारा है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी आरोपियों की पहचान जारी है।

मृत मोहम्मद ओवैस उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा के एक मदरसे में पढ़ाता था। सोमवार तो 10 बजे कोतवाली पुलिस स्टेशन के कंट्रोल रूम में खबर आई कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एग्जिट गेट पर एक शख्स बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। एडीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम कोतवाली पुलिस स्टेशन से मौके पर पहुंची और घायल शख्स को अरुणा असफ अली अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि ओवैस का ललन और उसके दोस्त के साथ झगड़ा हुआ था जिसके कारण उसकी हत्या हुई।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ओवैस दुकान से हेडफोन खरीद रहा था और दाम को लेकर उसकी दुकानदार ललन से बहस हो गई। इसपर ललन और उसके साथियों ने ओवैस को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- पति के बेइंतहा प्यार से परेशान हुई पत्नी ने मांगा तलाक, कहा- मुझसे कभी झगड़ते ही नहीं












Click it and Unblock the Notifications