लहुलुहान शख्स मांगता रहा पानी, लोगों बनाते रहे वीडियो, हुई मौत
नई दिल्ली। दिल वालों की दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां लोगों ने एक शख्स को पीने के लिए पानी तक नहीं दिया। मिली जानकारी के अनुसार कथित तौर पर एक शख्स को 4 लोगों ने चाकुओं से गोद कर लहुलुहान कर दिया था। पेशे से वेल्डर, 25 वर्षीय ने विष्णु लेन में लोगों से पानी के लिए गुहार लगाई लेकिन उसे किसी ने पानी नहीं दिया उल्टा उसकी फोटो खींच रहे थे, वीडियो बना रहे थे। पीड़ित की पहचान अकबर अली के रूप में हुई। उसकी पसलियों के अंदर दो चाकू मिली।
हालांकि वह एक को निकालने में कामयाब रहा, फिर भी दूसरा चाकू बाहर नहीं निकला। अस्पताल में बुधवार (23 अगस्त) को अली की मौत हो गई, जबकि इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
दो वीडियो में, जिस स्थान पर लोगों ने उसे शूट किया था, उसके आस पास आने जाने वालों को सुना जा सकता है। वीडियो में सुना जा सकता है कि वो बी ब्लॉक का ही है, जिसके बाद वो लोगों से पानी मांग रहा था लेकिन किसी ने उसे पानी नहीं दिया। लोगों वीडियो बनाने में ही व्यस्त रहे। डीसीपी (पश्चिम), विजय कुमार ने कहा कि समय से पुलिस को घटना के बारे में पीसीआर पर जानकारी मिली। पीड़िता को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित के भाई नजारे इमाम,ने कहा, "वो अपने आखिरी सांस से लड़ा। उसने अपनी पसली से एक चाकू निकाला, लेकिन दूसरे को बाहर नहीं निकाल सका।। उसने मदद के लिए विनती की और उन्होंने (भीड़) ने मेरे भाई का वीडियो बनाती रही। हालांकि पुलिस ने इस मालमे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।