स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर बोले सिसोदिया- खेल की दुनिया में देश का नाम रौशन करेगी दिल्ली

नई दिल्‍ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खेल की दुनिया में देश का नाम रौशन करेगी। सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना है कि हम अपने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं प्रशिक्षण प्रदान करें। अगर हमने ऐसा कर दिखाया तो हमारी खेल प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अधिक से अधिक मैडल लाकर देश का नाम रौशन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

manish sisodia

सिसोदिया ने आज दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए मूंडका गांव में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। मुंडका के आप विधायक धर्मपाल लाकड़ा तथा अधिकारियों के साथ सिसोदिया ने क्षेत्र की बारीकियों पर चर्चा की। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली विधानसभा से हमने पिछले साल ही दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी विधेयक पारित करा लिया है। कोरोना संकट के कारण काम बाधित हुआ है लेकिन अब हम इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ना चाहते हैं क्योंकि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में अपने बच्चों और युवाओं को विश्वस्तरीय अवसर प्रदान करना हमारा सपना है।

सिसोदिया ने कहा कि हमारी कोशिश है कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण और सुविधाओं का स्तर इतना उन्नत हो ताकि अच्छी से अच्छी खेल प्रतिभाएं भी इसमें आकर अपना विकास कर सकें। एक बार यह सपना साकार होते ही आगामी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक गोल्ड मैडल लाने में भारत को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्देश्य खेल के साथ ही स्वास्थ्य और व्यायाम इत्यादि के क्षेत्र में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, रिसर्च और एकेडमिक्स को बढ़ावा देना है। हम स्पोर्ट्स के शिक्षण प्रशिक्षण को मल्टी डिसिप्लिनरी बनाना चाहते हैं ताकि स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स को रोजगार के विस्तृत अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय खेलों को लोकप्रिय बनाते हुए इसके माध्यम से जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+