पड़ोसी ने पिता के सामने ही कर दी चाकू मारकर बेटे की हत्या, महज 1500 रुपए को लेकर हुआ था विवाद

नई दिल्ली: देश की राजधानी में महज 1500 रुपये के विवाद में पिता के सामने ही उसके बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान बेटे को बचाने आए पिता को भी चाकू घोंप दिया गया। खून में सने पिता को दीपचंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले पीड़ित परिवार ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं जबकि हत्या का आरोप पड़ोसी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगोलपुरी से जानकारों को बुलाकर घर में घुसकर पड़ोसी ने हमला कर दिया।

delhi: son murdered in front of his father over dispute of 1500 rs

आरोप है कि जेजे कॉलोनी, के-ब्लॉक के रहने वाले दीपक की पड़ोस के ही रोहित ने चाकू से गोंदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, जान गंवाने वाले युवक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है जबकि घायलों में पिता रोहताश और मां किताबो भी शामिल हैं। दीपक पेशे से ड्राइवर थे। परिवार में मां-बाप के अलावा पत्नी, दो बेटी और एक बेटा हैं। छोटे भाई अमन ने बताया कि उनके चाचा के लड़के विशाल को सैलरी के 1500 रुपये लेने थे। लेकिन रुपये नहीं मिलने पर उसकी बहस हो गई थी।

बीच-बचाव की कोशिश पड़ी दीपक को भारी

बीच-बचाव की कोशिश पड़ी दीपक को भारी

बहस के दौरान ही पीछे गली में रहने वाला रोहित आया और उसने विशाल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद विशाल ने भी रोहित को थप्पड़ मार दिया। तभी ड्यूटी से घर आए दीपक ने दोनों को थप्पड़ मारे और झगड़ा खत्म कराकर दोनों को घर वापस भेजा। लेकिन रोहित ने दीपक और विशाल को धमकी दी थी कि वो उन्हें सबक सिखाएगा।

1500 रुपये के विवाद में गई जान

1500 रुपये के विवाद में गई जान

धमकी देने के बाद रोहित और उसके भाई रवि अपने साथ कई लड़कों को बुलाकर लाए। रोहित और रवि ने दीपक पर चाकू से हमला कर दिया। इसी बीच पिता रोहताश और मां किताबो देवी बीच-बचाव करने आए लेकिन रोहित ने रोहताश के सिर में तीन बार चाकू से वार किया जिसके कारण वो बेहोश हो गए। दीपक पर चार बार चाकू से वार किया था। खून से सने दीपक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।

पहले आती पुलिस तो बच सकती थी जान

पहले आती पुलिस तो बच सकती थी जान

आरोप है कि हमलावरों की धमकी के बाद भारत नगर थाने में कॉल की गई, लेकिन इसे पुलिस ने इसे अनसुना कर दिया। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर आती तो दीपक की जान बच सकती थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी की बाइक जब्त कर बाकियों की तलाश जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+