दिल्ली प्रदूषण: ठंड में हुआ इजाफा, बारिश की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से तापमान में कमी हो सकती है। सोमवार को दिल्ली और एनसीआर में कोहरा था लेकिन मंगलवार को हल्की धुंध छाई हुई थी। उत्तरी- पश्चिमी हवाओं के चलने से ठंड का असर कुछ बढ़ा है। न सिर्फ दिल्ली बल्कि पंजाब और हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता ना के बराबर है।

 दिल्ली प्रदूषण: ठंड में हुआ इजाफा, बारिश की संभावना

दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों ही तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं दिल्ली और एनसीआर को स्मॉग का असर कम करने के लिए बारिश की जरूरत है। संभावना जताई गई है कि दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो सकती है और इसके बाद मौसम और ठंडा हो सकता है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन की मानें तो अब दिल्ली समेत एनसीआर की हवा में सुधार हो रहा है। वर्तमान समय में दिल्ली और एनसीआर मौसम की खराब स्थितियों की वजह से प्लस श्रेणी में हैं। पश्चिमी दबाव और पराली जलाने की वजह से यहां पर ह्यूमिडिटी में इजाफा हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नवंबर 15 को घने कोहरे की उम्मीद है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ सकती है। पश्चिमी दबाव के गुजरने के बाद उत्तर पश्चिम की ओर से ठंडी हवाएं चलेंगी जिसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो बीते 12 दिनों में गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। इससे पहले जून 2016 की आई रिपोर्ट में भी वायुप्रदूषण के लिहाज से इस शहर को देश के सबसे प्रदूषित औद्योगिक इलाके में शुमार किया जा चुका है। बीते एक साल में, खासकर इन तीन दिनों में एक दिन गाजियाबाद में पीएम 2.5 का स्तर 91 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर और 48 दिन बेहद खतरनाक स्तर के पार रहा। पर्यटन स्थल का केंद्र वाराणसी और आगरा का भी बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+