दिल्ली: 6 दिन बढ़ी शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत, देशद्रोह का आरोप
दिल्ली: 6 दिन बढ़ी शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत, देशद्रोह का आरोप
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध पर भड़काऊ भाषण देने वाले शरजील इमाम की न्यायिक हिरासत 6 दिन के लिए बढ़ा दी गई है। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किए गए शरजील इमाम की न्यायिक हिसारत को 12 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को पिछले महीने ही बिहार से गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया था।

मामले की जांच कर रही दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी पुरुषोत्तम पाठक के सामने पेश किया। उन्होंने शरजील को पहले पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था। गुरुवार को शरजील इमाम की पुलिस कस्टडी खत्म हो गई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने उसे कोर्ट के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड बढ़ाए जाने की मांग की। कोर्ट ने उसे अब 12 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो देश विरोधी नारेबाजी और भाषण दे रहा था। उसने असम को भारत से अलग करने की बात कही। वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भड़काऊ पर्चे मस्जिदों में बंटाए। पुलिस को उसके लैपटॉप और मोबाइल फोन से कई अहम जानकारी और व्हाट्सऐप ग्रुप की जानकारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications