Delhi Murder: सॉक्षी ने टॉय गन तानी थी साहिल पर, उसके बाद.... शाहबाद डेयरी मर्डर केस में नया खुलासा

Delhi Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई की रात 16 साल की लड़की साक्षी की उसके प्रेमी साहिल (20) ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Delhi Shahbad Dairy Murder Case

Delhi Shahbad Dairy Murder Case: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की साक्षी की नृशंस हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि 20 वर्षीय आरोपी साहिल पीड़िता से रिश्ता टूटने के बाद गुस्से में था। साहिल और साक्षी के बीच एक दिन पहले भी लड़ाई हुई थी। ब्रेकअप की वजह से ही साहिल ने इस घटना को अंजाम दिया।

अब इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलास हुआ है। साक्षी की मौत के कुछ देर पहले क्या हुआ था, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि साहिल पर पहले साक्षी ने टॉय गन तानी थी।

साहिल और साक्षी के बीच झगड़ा और मनमुटाव पिछले कुछ दिनों से चल रहा था। साक्षी साहिल के साथ अपने तीन साल के रिश्ते को तोड़ना चाहती थी। सूत्रों के मुताबिक लड़की ने साहिल को पुलिस में रिपोर्ट करने की धमकी भी दी थी।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, साक्षी ने कुछ दिन पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड साहिल को डराने की कोशिश के लिए उस पर टॉय बंदूक तान दी थी।

सूत्रों के मुताबिक घटना वाली रात 28 मई को भी साक्षी ने साहिल पर खिलौना वाली पिस्तौल तानी थी। साक्षी की दोस्त नीतू ने कहा, 'मेरी बेटी का बर्थडे था, इसलिए शॉपिंग करने गई थी। उसने कपड़े खरीदे और कहा कि वह अपने एक और दोस्त से मिलने जा रही है। उसके बाद वह घर से निकली और कभी वापस नहीं आई।''

साक्षी के वहां से निकलने के बाद ही रास्ते में उसे साहिल मिला। इसी दौरान साहिल को डराने के लिए साक्षी ने खिलौना पिस्तौल फिर से तानी। इसके बाद साहिल भड़क गया और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।

दोस्त नीतू ने बताया कि साक्षी साहिल को पिछले 3-4 सालों से जानती थी। लेकिन वह खुद उसे पिछले कुछ महीनों से जानती थी।

साक्षी ने अपने हाथ पर 'प्रवीण' नाम के शख्स का टैटू भी बनवाया था। ताकि साहिल को वो ये दिखा सके कि वह किसी और के साथ रिश्ते में थी।

पुलिस ने कहा है कि जांच में पता चला कि लड़की 2021 से साहिल के साथ रिश्ते में थी। हालांकि दोनों के बीच काफी बहस होती था। साक्षी ने साहिल से बात करना बंद कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि साक्षी के मना करने के बावजूद साहिल उसके पीछे पड़ा रहा है।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''...शनिवार (27 मई) को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिससे उनके रिश्ते और खराब हो गए। हत्या के पीछे यह कारण हो सकता है।''

पुलिस कथित तौर पर पीड़िता के हाथ पर मिले एक टैटू की भी जांच कर रही है जो "प्रवीन" नाम का है। उनका मानना है कि साहिल और लड़की के बीच अक्सर होने वाली कहासुनी के पीछे यही टैटू एक वजह हो सकती है।

शाहबाद डेयरी हत्याकांड के बारे में अब तक क्या-क्या पता चला?

साहिल एसी और रेफ्रिजरेटर मैकेनिक काम करता था। उसे 29 मई को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। जब उसकी चाची ने फोन करके पुलिस को साहिल का पता बताया।

Recommended Video

    कौन है Sakshi का हत्यारा Sahil? जिसने 21 बार चाकू मारी, फिर पत्थर से कूच डाला | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस के विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) दीपेंद्र पाठक ने कहा, 'जैसे ही पुलिस को महिला की मौत की सूचना मिली, साहिल के माता-पिता को रविवार (28 मई) रात हिरासत में ले लिया गया। हमें पता चला कि साहिल उन्हें बुलंदशहर बुला रहा था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उसके पिता को भी पुलिस टीम साथ ले गई थी।

    घटना के 9 सेकंड के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी साहिल 28 मई की रात 9 बजे के आसपास साक्षी को दीवार पर टिकाकर बार-बार चाकू मारते हुए देखा गया है। वह तब भी नहीं रुका जब लड़की जमीन पर गिर गई, 22 से अधिक बार चाकू से वार किया, उसे लात मारी और फिर बार-बार सीमेंट की पटिया उसपर पटकता रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+