Sealing Issue: सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी और अजय माकन को लिखा पत्र, 13 मार्च को सर्वदलीय बैठक में बुलाया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन और भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने माकन और तिवारी को पत्र सीलिंग के मुद्दे पर लिखा है। तिवारी को लिखे पत्र में केजरीवाल ने लिखा है कि - 'सीलिंग की वजह से दिल्ली में एक भयावह स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली के लोगों के हित में यह बेहद जरूरी है कि हम सब लोग राजनीति से ऊपर उठकर इसका हल निकालने की कोशिश करें।' केजरीवाल ने लिखा है कि 'इस विषय पर मैंने मंगलवार (13 मार्च) को 12 बजे अपने निवास स्थान पर सर्वदलीय मीटिंग बुलाई है। आप इस मीटिंग में सादर आमंत्रित हैं। मेरा सुझाव है कि प्रत्येक दल से तीन से अधिक व्यक्ति ना हों, ताकि मीटिंग सुचारू रूप से चल सके और कुछ सार्थक समाधान निकल सके।'

Sealing Issue: सीएम अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी और अजय माकन को लिखा पत्र, 13 मार्च को सर्वदलीय बैठक में बुलाया

वहीं कांग्रेस नेता माकन को भेजे पत्र में केजरीवाल ने लिखा है कि 'आपका 10 मार्च का पत्र मिला। आपने सीलिंग के मुद्दे पर मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की है।' चूंकि आप पूर्व में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं, मुझे विश्वास है कि आपसे अच्छे और प्रैक्टिल सुझाव मिलेंगे। मैं अपनी तरफ से आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी पार्टी और सरकार की ओर से सीलिंग बंद करवाने और सील हुई दुकानों को खुलवाने के लिए जो बन पड़ेगा हम तुरंत करेंगे।'

केजरीवाल ने लिखा है कि - 'मैं इस मीटिंग के लिए मनोज तिवारी भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और गोपाल राय प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी को भी आमंत्रित कर रहा हूं। मेरा मकसद है कि सभी दलों के बीच सहमति बन सके और सकारात्मक हल निकले।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+