दिल्ली: शख्स को मिला नगर निगम का मैसेज- आपका डेथ सर्टिफिकेट तैयार है, आकर ले जाओ
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम की लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसमें एक जिंदा शख्स को उसकी मौत का मैसेज भेज दिया गया है। मैसेज में कहा गया कि आपका डेथ सर्टिफिकेट तैयार हो गया है, आकर ले जाइए। दक्षिण दिल्ली के आर्य नगर में रहने वाले विनोद शर्मा के साथ ये हुआ है। जिसके बाद उन्होंने इसको लेकर शिकायत की है।

आर्य नगर के रहने वाले 58 साल के विनोद शर्मा के मोबाइल पर मैसेज आया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से मिले इस मैसेज में लिखा गया था कि डेथ सर्टिफिकेट के लिए आपने जो आवेदन किया था। उसे स्वीकार करते हुए सर्टिफिकेट बना दिया गया है। मैसेज के साथ लिंक है, आप इस पर जाकर अपना डेछ सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। इस मैसेज को देख विनोद हैरान रह गए कि आखिर उनका डेथ सर्टिफिकेट कैसे बन गया, जबकि वो जिंदा हैं। यहां तक कि हाल फिलहाल में तो परिवार में भी कोई मौत नहीं हुई है।
विनोद शर्मा ने बाद में इस घटना की शिकायत अपने पार्षद से भी को है। शर्मा ने बताया कि मैंने लिंक देखा लेकिन उस पर क्लिक नहीं किया। यहां मैं जीवित और स्वस्थ हूं। मेरे परिवार में किसी का भी निधन नहीं हुआ है। ये अजीब है कि किसी ने भी इस तरह के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन नहीं किया है और एसडीएमसी हमें मृत्यु प्रमाण पत्र भेज रहा है।












Click it and Unblock the Notifications