CBI रिश्वतकांड: DSP देवेंद्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई के डीएसपी देवेंद्र कुमार की जमानत मंजूर कर ली है। पटियाला हाउस कोर्ट ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर देवेंद्र कुमार की जमानत मंजूर की। डीएसपी देवेंद्र कुमार को पटियाला हाउस कोर्ट ने पिछले मंगलवार को सुनवाई के दौरान 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद देवेंद्र कुमार ने अपनी जमानत के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दी थी।

सीबीआई रिश्वतकांड में राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा के बीच विवाद ऐसा बढ़ा कि देश की राजनीति में ही भूचाल आ गया और रातों-रात सरकार ने इन अधिकारियों को छुट्टी पर भेजकर अंतरिम डायरेक्टर नियुक्त कर दिया। जिसके बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट में जा पहुंचा। फिलहाल, कोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच सीवीसी कर रही है और पूरे मामले में अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 12 नवंबर को होनी है।
इसके पहले, मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी मामले में सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए अपने ही एक अफसर डिप्टी एसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया था जिन्हें उसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जहांमामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने देवेंद्र कुमार को 7 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications