दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दूसरी बार कोरोना टेस्ट , कल आई थी निगेटिव रिपोर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का दूसरी बार कोरोना टेस्ट किया गया है। कल उनका कोविड 19 टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया था, जिसके बाद आज एक बार फिर से उनका कोरोना टेस्ट किया गया है। दरअसल सतेन्द्र जैन पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और सांस लेने की समस्या से परेशान है। उनका इलाज दिल्ली के राजीव दांधी सुप स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा है।

 Delhis Health Minister Satyendar Jain tested again for COVID19 today. His test result came negative yesterday.

डॉक्टरों ने उन्हें अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। उनका बुखार कम नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से उन्हें सांस की तकलीफ भी हो रही है। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उनका फिर से कोरोना टेस्ट करवाया है। पहली बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

डॉक्टरों का कहना है कि उनके भीतर वो लक्षण देखने को मिल रहे हैं जो कोरोना वायरस की तरफ इशारा कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से कोविड टेस्ट करवाया है। दरअसल दिल्ली में कोरोना के हालात गंभीर बने हुए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन लगातार बैठकों में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत गृहमंत्री अमित शाह तक के साथ बैठकें की है। अगर उनका रिपोर्ट पॉजिटव आता है तो समस्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी कोरोना टेस्ट हुआ, हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+