प्यार की खातिर युद्ध के बीच यूक्रेन छोड़ भारत पहुंची युवती, दिल छू लेगी ये Love Story

नई दिल्ली, 26 मार्च: कहते हैं कि, प्यार की कोई हद नहीं होती है, जो लोग प्यार में होते हैं वे उसे पाने के लिए सात समुंदर पार भी पहुंच जाते हैं। ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आई है। इसमें लड़का इंडिया का है औऱ लड़की युद्धग्रस्त यूक्रेन की। यूक्रेन की 29 वर्षीय एना होरोदेत्स्का अपने भारतीय बॉयफ्रेंड अनुभव भसीन से शादी करने की खात‍िर भारत तक पहुंचीं है। वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

युद्ध पर भारी पड़ी मोहब्बत

युद्ध पर भारी पड़ी मोहब्बत

इंडि‍यन एक्‍सप्रेस की एक र‍िपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ऐना ने 27 फरवरी को फैसला किया कि वह पोलैंड जाएंगी। इस तरह उन्होंने कुछ गर्म कपड़े और जरूरी सामान बांधा, स्टेशन पहुंचने के लिए कैब तलाशी। इसके बाद मेरी मां अपने होमटाउन कामियांका चली गई। एना ने बाद में स्लोवाकिया में प्रवेश किया और बाद में वहां से पोलैंड के क्राकोव तक मिनी बस के जरिए पहुंचीं। यहां पर उन्होंने दो हफ्ते गुजारे। यहां उनके कुछ दोस्त थे, जिन्होंने उनके लिए खाने और रहने का इंतजाम किया।

 रूसी हमलो से बच शादी करने भारत पहुंची युवती

रूसी हमलो से बच शादी करने भारत पहुंची युवती

इस दौरान एना ने पोलैंड में भारत के लिए वीजा की अर्जी दी, और जैसे ही उन्हें वीजा मिला, वह फौरन भारत पहुंच गईं। एना जैसे ही इंद‍िरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसका यहां जोरदार स्‍वागत किया गया। अभिनव एयरपोर्ट पर ही घुटने पर बैठकर एना को प्रपोज कर दिया। एना बताती हैं कि, मैं यात्रा से बहुत थक गई थी और अनुभव से ऐसा करने की उम्मीद नहीं थी। मैंने हां कह दी। एना और अभिनव 2019 में दिल्ली में एक कार्यक्रम में मिले थे। अभिनव दिल्ली हाईकोर्ट में वकील हैं।

Recommended Video

    Ukraine छोड़ India पहुंची Anna Horodetska बॉयफ्रेंड Abubhav Bhasin से करेंगी शादी | वनइंडिया हिंदी
     जल्दी लेंगे 7 फेरे

    जल्दी लेंगे 7 फेरे

    अभिनव ने बताया कि, हम 2 साल से डेटिंग कर रहे थे और मार्च में शादी करने की योजना बना रहे थे। फिर युद्ध हुआ...वह अपनी माँ और कुत्ते के साथ 3 दिनों के लिए बंकरों के अंदर थी...फिर उसने भारत आने का फैसला किया। वह 2 सप्ताह के लिए पोलैंड में थी जहाँ उसे भारत का वीजा मिला और फिर यहाँ आई। हम अभी कोई बड़ा जश्न नहीं मनाना चाहते थे लेकिन अब जब हम कोर्ट में शादी कर रहे हैं, तो मेरी मां ने सुझाव दिया कि हमें परिवार के साथ एक छोटी सी बात रखनी चाहिए। हमने कल शादी के लिए अपना पेपर दाखिल किया और 30 दिन की नोटिस अवधि के बाद शादी करेंगे।

    शादी के बाद भारतीय नागरिकता के लिए करेंगी आवेदन

    शादी के बाद भारतीय नागरिकता के लिए करेंगी आवेदन

    एना ने कहा कि, यह एक लंबी और कठिन यात्रा थी। पूरी यात्रा में मुझे आधे महीने से ज्यादा का समय लगा। जो कुछ भी हो रहा है उससे आप पूरी तरह से थक जाते हैं, आप डर जाते हैं और फिर आप तय करते हैं कि आपको बाहर निकलना है। हर कोई थका हुआ है और भावनात्मक रूप से थक गया है। प्राधिकरण बहुत मददगार था। शादी के बंधन में बंध जाएंगे जिसके बाद एना भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करेंगी। फिलहाल उनके पास एक साल का वीजा है। अनुभव ने कहा, 'जब युद्ध खत्म हो जाएगा, पालतू कुत्ते को लाने के लिए वापस जाने की कोशिश करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+