दिल्ली यूनिवर्सिटी की अदिति आर्या के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के सिर मिस इंडिया का ताज सजा है। जी हां दोस्तों दिल्ली विश्वविद्यालय की अदिति आर्या को इस साल मिस इंडिया 2015 के ताज से नवाजा गया है। दिल्ली के हिस्से इस बार सुंदरता के कई ताज आये। जहां दिल्ली विवि की अदिति मिस इंडिया बनीं वहीं दूसरी ओर दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की छात्रा नंबर फाइव पर और डीयू की ही स्टूडेंट रुशाली राय भी टॉप टेन में रहीं।

 Delhi's Aditi Arya crowned Miss India 2015

वैसे अदिति आर्या हरियाणा के गुड़गांव की रहने वाली हैं। मुंबई के यशराज स्टूडियों में हुए इस मिस इंडिया के फिनाले में कई राउंड हुए जिसे पारकर अदिति ने यह खिताब अपने नाम किया है। फेमीना मिस इंडिया का आयोजन मुंबई के यशराज स्टूडियो में किया गया था जहां जूरी में मनीषा कोइराला, जॉन अब्राहम, शिल्पा शेट्टी, अनिल कपूर जैसी हस्तियां थी।

वैसे अदिति डीयू की छात्रा के साथ-साथ दिल्ली की एक कंपनी में अदिति रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर काम करती हैं। इस ताज को जीतने के बाद वो विश्व सुंदरी प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+