मिस इंडिया अदिति ने बताया कि इंसान कब हो जाता है बूढ़ा

दिल्ली। दिल्ली विवि की छात्रा अदिति आर्या को मिसइंडिया 2015 चुना गया है। शोख, चंचल और और अभूतपू्र्व सुंदरता की मालकिन आदिति आर्या अपनी सुंदर काया की तरह एक सुंदर दिमाग भी रखती हैं और वो हाजिर जवाब भी है जिसके चलते उन्हें इस सुंदर तमगे से नवाजा गया है।

जिस सवाल के जवाब पर अदिति ने सब का मन मोहा वो सवाल था कि फाइनल राउंड का। फाइनल राउंड में जब टॉप 5 फाइनलिस्ट से पूछा गया कि किस उम्र में लोग बूढ़े होने लगते हैं, और जवान रहने का सीक्रेट क्या है?

तो इस पर अदिति ने मुस्कुराते हुए कहा कि उम्र केवल दिमाग की उपज है, जब हम अपने सपनों के लिए जीना छोड़ देते हैं और कोई ख्वाहिश बचती नहीं है तो उसी वक्त हम बूढ़े हो जाते हैं लेकिन अगर हम अपने सपनों का पीछा करते रहें और उन्हें जीते रहें तो ताउम्र जवान रहेंगे।

मात्र 21 साल की अदिति आर्या को पेंटिग, राइटिंग और डांसिंग का शौक है, उन्हें फेमिना मिस इंडिया के 52वें एडिशन में मिस इंडिया कोयल राना ने मिस इंडिया 2015 का क्राउन पहनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+